“हम वनवासी नहीं, आदिवासी हैं” के नारों के साथ होगा प्रदर्शन, अमित शाह का पुतला दहन आज

भाजपा-आरएसएस पर आदिवासी पहचान मिटाने का आरोप, जिला मुख्यालय बालोद में जुटेंगे कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता

बालोद। अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस द्वारा भाजपा-आरएसएस पर आदिवासी समाज की पहचान को “वनवासी” कहकर कमजोर करने का आरोप लगाते हुए आज जिला मुख्यालय बालोद में विरोध प्रदर्शन एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

यह कार्यक्रम अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया के आदेश एवं राष्ट्रीय समन्वयक/छत्तीसगढ़ प्रभारी नरेश राठौर, श्रीमती हराबती गोंड तथा प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है।

जिला आदिवासी कांग्रेस कमेटी बालोद द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कार्यक्रम 29 मई 2026, शुक्रवार को सुबह 10 बजे राजीव भवन बालोद में आयोजित होगा। कार्यक्रम में आदिवासी समाज की पहचान, जल-जंगल-जमीन के अधिकार और सामाजिक अस्मिता को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी।

आयोजकों ने कहा कि आदिवासी समाज को “वनवासी” कहकर संबोधित करना उनकी मूल पहचान और इतिहास को कमजोर करने का प्रयास है, जिसका विरोध लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा।

कार्यक्रम में बालोद जिला आदिवासी कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं कांग्रेस संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल होंगे।

नारे रहेंगे आकर्षण का केंद्र

📢 “हम वनवासी नहीं, आदिवासी हैं!”
📢 “जल, जंगल, जमीन हमारा अधिकार है!”

कार्यक्रम को लेकर आदिवासी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

You cannot copy content of this page