DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बैंक प्रबंधक खुद क्वॉरेंटाइन पूरी कर काम पर लौटे लेकिन कोरोना से नहीं लिए सबक, बैंक में अव्यवस्था का आलम, देखें तस्वीर

गुरूर । बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा गुरूर में भारी अव्यवस्था दिखाई दे रहा है। कोरोना काल के चलते बैंक परिसर में सोशल डिस्टेंस का पालन भी नहीं किया जा रहा है । लोग शारीरिक दूरी बनाने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है और बैंक में परिसर में ग्राहकों की काफी भीड़ देखने को मिल रहा है।
हाल ही में गुरुर ब्लॉक के पास के गांव में कोरोना से एक की जान चली गई और आए दिन इस महामारी की चपेट में आम नागरिक आते जा रहे हैं। फिर भी बैंक प्रबंधन इस ओर तनिक भी ध्यान नहीं दे रही है। बैंक के द्वारा न ही हाथ धुलाने की व्यवस्था किया गया है और न ही पानी की व्यवस्था। बैंक परिसर में सेनेटाइजर भी नहीं रखा गया है जिससे आम नागरिक को संक्रमण का खतरा बना रहता है।
बताया जाता है कि हाल ही में ही बैंक के शाखा प्रबंधक उत्तम बांगड़े 14 दिन के क्वॉरेंटाइन पूरी कर काम पर लौटे हैं, फिर भी उनके द्वारा आम नागरिकों के लिए लापरवाही बरती जा रही है। यह तो बैंक का प्रबंधन का घोर लापरवाही है जिसके चलते आम नागरिक कोरोना संक्रमण के शिकार हो सकते हैं।

You cannot copy content of this page