DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिले में सनसनी: परसूली में देर शाम भाई ने बहन पर किया चाकू से हमला

बालोद/देवरी। बालोद जिले के थाना देवरी बंगला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसूली में आज शुक्रवार देर शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सोनकर परिवार में एक युवक द्वारा अपनी ही बहन पर चाकू से हमला किए जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।


बहन गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

हमले में गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल इलाज के लिए राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम द्वारा उपचार जारी है।


आरोपी भाई पुलिस हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


घटना का कारण स्पष्ट नहीं

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमले का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


ग्रामीण क्षेत्र में दहशत का माहौल

बताया जा रहा है कि परिवार सड़क से काफी अंदर खेत क्षेत्र में निवास करता है, जिसके कारण घटना के बाद पूरे गांव में भय और तनाव का माहौल है।


पुलिस जांच जारी

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

रिपोर्ट: यशस्वी कटझरे, रात 9.30 बजे अपडेट जानकारी इस तरह है,,,बहन की राजनांदगांव अस्पताल में मौत होने की जानकारी सामने आई है…

मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका की पहचान तनीषा सोनकर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ घंटे पहले ही तनीषा अपने भाई पोषण सोनकर के खिलाफ मारपीट की शिकायत लेकर देवरी थाने पहुंची थी। युवती ने पुलिस को आवेदन देकर भाई पर प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाया था।

सूचना के बाद पुलिस टीम गांव पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश दी। पारिवारिक मामला होने के चलते तनीषा ने अपना आवेदन वापस ले लिया। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही घंटों बाद यह विवाद इतना खौफनाक रूप ले लेगा।

बताया जा रहा है कि तनीषा घर में सो रही थी, तभी आरोपी भाई पोषण सोनकर अचानक गुस्से में उसके पास पहुंचा और धारदार कैंची से उसके गले पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और घर में चीख-पुकार मच गई।

परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल युवती को तत्काल देवरी अस्पताल ले जाया गया। हालत बेहद गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान तनीषा ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं सूचना मिलते ही देवरी पुलिस ने आरोपी भाई पोषण सोनकर को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हत्या के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है।

You cannot copy content of this page