DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रेड क्रॉस दिवस पर भावनात्मक प्रस्तुति: “हेनरी का सपना” ने रायपुर में बिखेरा मानवता का संदेश

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय रेड क्रॉस कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, बालोद के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायी नाट्य मंचन “हेनरी का सपना” मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। यह कार्यक्रम अटल बिहारी ऑडिटोरियम, रायपुर में संपन्न हुआ।


रेड क्रॉस संस्थापक के जीवन पर आधारित सशक्त प्रस्तुति

यह नाट्य प्रस्तुति रेड क्रॉस के संस्थापक सर जीन हेनरी ड्यूनॉट के जीवन संघर्ष, सेवा भावना और मानवता के प्रति समर्पण पर आधारित थी। विद्यार्थियों ने प्रभावशाली अभिनय, जीवंत संवाद और भावपूर्ण अभिव्यक्ति के माध्यम से उनके जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं को अत्यंत सजीव रूप में प्रस्तुत किया।


“हम सब भाई हैं” दृश्य ने किया भावुक

नाटक का सबसे प्रभावशाली दृश्य वह रहा, जिसमें युद्ध में घायल सैनिकों की सहायता के लिए हेनरी ड्यूनॉट लोगों को प्रेरित करते हुए “हम सब भाई हैं” का संदेश देते हैं। इस दृश्य ने सभागार में उपस्थित सभी दर्शकों को भावुक कर दिया और पूरा वातावरण तालियों से गूंज उठा।


युद्ध की विभीषिका और मानवता का संदेश

विद्यार्थियों ने युद्ध की विभीषिका, घायल सैनिकों की पीड़ा और उनके प्रति हेनरी ड्यूनॉट की करुणा को अत्यंत मार्मिक ढंग से दर्शाया। प्रस्तुति के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि मानवता, सहानुभूति, करुणा और सेवा ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है


रेड क्रॉस की भूमिका को किया प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत

नाटक में रेड क्रॉस की स्थापना, इसके बुनियादी सिद्धांत तथा विश्वभर में मानव सेवा के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। विद्यार्थियों ने यह भी संदेश दिया कि एक व्यक्ति का सपना पूरी दुनिया के लिए आशा और सहायता का प्रतीक बन सकता है।


मुख्य अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी छत्तीसगढ़ शाखा के अध्यक्ष श्री तोमन साहू की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।


निर्देशन और सहभागिता

इस नाट्य प्रस्तुति का लेखन एवं निर्देशन प्राचार्य अरुण कुमार साहू द्वारा किया गया। प्रस्तुति में तुषार गावरे, भीष्म यादव, डिमेश्वर, विकास, सौमिक्षा, नव्या, ख्वाहिश एवं वीणा सहित विद्यार्थियों ने सहभागिता निभाई।


मानवता का संदेश बनी प्रस्तुति

“हेनरी का सपना” केवल एक नाटक नहीं, बल्कि मानवता, सेवा और करुणा का जीवंत संदेश बनकर उभरा, जिसने दर्शकों के मन में गहरी छाप छोड़ी।

You cannot copy content of this page