DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुंडरदेही रेलवे स्टेशन में हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से लंगूर गंभीर रूप से घायल, गौ सेवकों ने किया रेस्क्यू

गुंडरदेही। गुंडरदेही रेलवे स्टेशन परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक लंगूर हाई वोल्टेज विद्युत लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में लंगूर के दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए और वह दर्द से तड़पता हुआ नजर आया।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के गौ सेवक एवं पशु प्रेमी तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल लंगूर का रेस्क्यू किया। काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया।

इसके बाद गौ सेवकों द्वारा तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल लंगूर को अपने संरक्षण में लेकर उपचार हेतु भेज दिया गया।

स्थानीय लोगों ने इस पूरी घटना में गौ सेवकों की तत्परता और मानवीय पहल की सराहना की। समय रहते की गई इस कार्रवाई से लंगूर की जान बचाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली।

गुंडरदेही से प्रेम प्रकाश साहू की रिपोर्ट।

You cannot copy content of this page