DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बजट से नवीन शिक्षक संघ छ. ग. में निराशा, बताई ये वजह?

बालोद – नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के प्रदेश अध्यक्ष विकास राजपुत एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रुपेन्द्र सिन्हा ने राज्य बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा एक मार्च को प्रस्तुत बजट से प्रदेश के शिक्षक एलबी संवर्ग सहित लाखों कर्मचारी निराश हो गए,प्रदेश के शिक्षक एलबी संवर्ग को विश्वास था कि चुनाव पूर्व जन घोषणा पत्र के माध्यम से सत्ताधारी दल द्वारा जो वेतन विसंगति दूर करने व क्रमोन्नति वेतनमान देने का वादा किया था. उसे तीसरे बजट में पूर्ण करेंगे साथ ही प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को लंबित महंगाई भत्ते व अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने के निर्णय लेने का विश्वास था .लेकिन राज्य बजट प्रस्तुत होने के बाद शिक्षक एलबी संवर्ग ,शासकीय कर्मचारी सहित अनियमित कर्मचारियों में निराशा व्याप्त हो गया है।

You cannot copy content of this page