DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

झलमला में होगा अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज कर्मचारी प्रकोष्ठ का 21वां केंद्रीय अधिवेशन

समाज के विकास और नई कार्यकारिणी गठन को लेकर होगा महा अधिवेशन

बालोद। अखिल भारतीय हल्बा, हल्बी आदिवासी समाज कर्मचारी प्रकोष्ठ का 21वां केंद्रीय अधिवेशन आगामी 17 मई 2026, रविवार को चुरगियां मांगलिक प्रांगण देवारभाठ (झलमला), जिला बालोद में आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन को लेकर समाज के पदाधिकारियों और सामाजिक बंधुओं में उत्साह का माहौल है।

इस केंद्रीय अधिवेशन में माननीय एन.डी. किरसान, सांसद गढ़चिरौली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता आर.एस. नायक, केंद्रीय अध्यक्ष द्वारा की जाएगी।

कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और समाज प्रमुख होंगे शामिल

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में डौण्डीलोहारा विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया, जी.आर. राणा (पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष), बहुरसिंह राउत, किशन मानकर, महेश गागड़ा (पूर्व कैबिनेट मंत्री), मंतुराम पवार (पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष), डोमेन्द्र भेंडिया, जनकलाल ठाकुर, लतेलराम नायक, विरेन्द्र चनाप, मदन बढ़ई, महेन्द्र काठेवार, श्रीमती चिदाकाश आर्य, पी.आर. नायक, बी.एस. रावटे, ओ.एस. जमदार, शिवकुमार पात्र, श्रवण जी राणा, बी.एल. ठाकुर, बलराम गौर, अर्जन नाग सहित समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

समाज के विकास और नई दिशा पर होगी चर्चा

अधिवेशन में हल्बा-हल्बी समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने, समाज को नई दिशा देने तथा सामाजिक, शैक्षणिक और संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। समाज को नए आयामों तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह महा अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है।

नई कार्यकारिणी का होगा गठन

भोजन अवकाश के पश्चात केंद्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसे लेकर समाज के सदस्यों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

समाज के अंकेक्षक अश्वनी नायक ने हल्बा-हल्बी समाज के सामाजिक बंधुओं, माताओं एवं बहनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

You cannot copy content of this page