DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बेटी पूर्वा सिंह ने बढ़ाया गौरव, सीबीएसई 12वीं में हासिल किए 95 प्रतिशत अंक

बालोद। दल्लीराजहरा निवासी अजय सिंह परिहार एवं श्रीमती प्रेमा सिंह की सुपुत्री पूर्वा सिंह ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक अर्जित कर परिवार, स्कूल और शहर का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

पूर्वा सिंह शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएव्ही स्कूल दल्लीराजहरा से प्राप्त की, जहां 10वीं बोर्ड परीक्षा में भी उन्होंने 93 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने सेक्टर-10 स्कूल भिलाई में प्रवेश लिया।

कड़ी मेहनत और लगन के बल पर पूर्वा सिंह ने 12वीं कॉमर्स संकाय में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। पूर्वा सिंह, सिंह ट्रांसपोर्ट कंपनी दल्लीराजहरा के प्रबंधक अजय सिंह परिहार एवं वीरांगना ग्रुप भिलाई की सक्रिय सदस्या श्रीमती प्रेमा सिंह की सुपुत्री हैं।

पूर्वा सिंह के बड़े भाई हर्षित परिहार पारुल यूनिवर्सिटी गुजरात में बीटेक इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के छात्र हैं।

पूर्वा सिंह की इस उपलब्धि पर परिजनों, इष्ट मित्रों एवं वीरांगना समूह भिलाई के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

You cannot copy content of this page