DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरूर ब्लॉक के फागुनदाह में नाली निर्माण पर उठे सवाल

लकड़ी से कुरेदते ही निकल रहा सीमेंट, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण सामग्री उपयोग का लगाया आरोप

बालोद। जिले के गुरूर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम फागुनदाह में अकलवारा शाखा के तहत हो रहे छोटे नाली निर्माण कार्य में अनियमितता और घटिया निर्माण सामग्री उपयोग किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माणाधीन नाली में बेहद खराब गुणवत्ता का मटेरियल उपयोग किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि नाली निर्माण में लगाए गए सीमेंट और मसाले को लकड़ी से कुरेदते ही आसानी से निकाला जा सकता है, जिससे निर्माण कार्य की मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि शासन द्वारा गांवों में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही और कथित मिलीभगत के कारण निर्माण कार्यों की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों को आशंका है कि इस तरह के घटिया निर्माण से नाली कुछ ही समय में क्षतिग्रस्त हो सकती है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो शासन की राशि का दुरुपयोग होता रहेगा।

ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कर संबंधित एजेंसी एवं जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

You cannot copy content of this page