DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से मवेशी गंभीर घायल, गौ रक्षकों ने बचाई जान

रात 2 बजे हादसे के बाद पुलिस और ग्रामीणों की मदद से कराया गया सफल उपचार

गुण्डरदेही। क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रात लगभग 2 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल गौ रक्षक दयाराम सिन्हा को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही गौ रक्षक दयाराम सिन्हा मौके पर पहुंचे और घायल मवेशी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर उसके उपचार की व्यवस्था कराई। दुर्घटना में मवेशी को गंभीर चोटें आई थीं तथा उसका टेस्टिकल (अंडकोष) बाहर आ गया था, जिससे उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी।

पशु चिकित्सकों ने की सर्जरी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पशु चिकित्सकों द्वारा तत्काल सर्जरी कर उपचार शुरू किया गया। उपचार के बाद घायल मवेशी को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है, जहां उसकी लगातार देखरेख की जा रही है।

पुलिस जवानों और पत्रकार ने भी निभाई जिम्मेदारी

इस सेवा कार्य में गुण्डरदेही पुलिस का भी सराहनीय सहयोग देखने को मिला। पुलिस जवान कमलेश रावते एवं ललित कदम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में सहयोग किया। वहीं क्षेत्र के पत्रकार यूकेश चंद्राकर भी घटनास्थल पर पहुंचे और घायल मवेशी के उपचार एवं रेस्क्यू कार्य में मदद की।

तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने रात के समय तत्परता दिखाकर घायल मवेशी की जान बचाने वाले गौ रक्षकों, पुलिस जवानों एवं सहयोगियों की सराहना की। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

गुण्डरदेही से प्रेम प्रकाश साहू की रिपोर्ट

You cannot copy content of this page