DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मोहलई में 16 मई को मनाया जाएगा सद्गुरु श्री कबीर साहेब का 629वाँ प्राकट्य महोत्सव

भजन-कीर्तन, चौका आरती और सात्विक यज्ञ में शामिल होंगे श्रद्धालु

बालोद। सतगुरु श्री कबीर घाट धर्मनुरागी समिति मोहलई द्वारा सद्गुरु श्री कबीर साहेब जी का 629वाँ प्राकट्य महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच मनाया जाएगा। यह भव्य आयोजन 16 मई 2026, शनिवार को सुबह 10 बजे से कबीर घाट मोहलई, जिला बालोद में आयोजित होगा।

कार्यक्रम के दौरान सात्विक यज्ञ, चौका आरती एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति ने क्षेत्र सहित आसपास के श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचकर सत्संग का लाभ लेने की अपील की है।

संत मंडली की रहेगी विशेष उपस्थिति

इस अवसर पर परमपूज्य महात्मा लेखचंद साहेब जी अपनी संत मंडली सहित ज्योतिकुंज मुरमुंदा से विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। वहीं माता जी एवं साध्वी सरोज जी के श्रीमुख से भक्ति रस से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

गुरु पूर्णिमा महापर्व की भी घोषणा

समिति द्वारा जानकारी दी गई कि आगामी गुरु पूर्णिमा महापर्व का आयोजन भी 29 जुलाई 2026, बुधवार को सुबह 11 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति सदस्यों एवं क्षेत्रीय समाजसेवियों का विशेष सहयोग मिल रहा है।

श्रद्धालुओं में आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है और मोहलई में भक्ति एवं सत्संग की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

गुण्डरदेही से प्रेम प्रकाश साहू की रिपोर्ट

You cannot copy content of this page