DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राज्य स्तरीय मानस ब्रह्मगर्भ 2026 में बालोद के मानस परिवारों की शानदार प्रस्तुति, नशा मुक्ति का दिया संदेश

बालोद। राज्य स्तरीय मानस ब्रह्मगर्भ 2026 कार्यक्रम में बालोद जिले के विभिन्न मानस परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। हाइब्रिड मोड में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने ऑनलाइन माध्यम से रामचरितमानस पर आधारित भक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “मानस दर्शन जीवन अर्पण” रखी गई थी।

कार्यक्रम में बालोद जिले से गायत्री महिला मानस परिवार किकिरमेटा, गुरूपंच मानस परिवार छल्कनी, स्वर संगम मानस परिवार किलेपार, मां गौरी बालिका मानस परिवार अरौड तथा श्री गणेशा मानस मंडली उमरिया ने भाग लिया। सभी मंडलियों ने रामचरितमानस के माध्यम से भक्ति, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।

विशेष रूप से स्वर संगम मानस परिवार किलेपार की प्रस्तुति ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। मंडली के व्याख्याकार श्री परमानंद साहू ने अपने उद्बोधन में समाज को नशा मुक्ति का संदेश देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और आध्यात्मिक एवं संस्कारयुक्त जीवन अपनाने की अपील की। उनके प्रेरणादायक संदेश की कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की।

कार्यक्रम में प्रदेशभर से जुड़े मानस प्रेमियों एवं कलाकारों ने भारतीय संस्कृति, रामचरितमानस और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। बालोद जिले के मानस परिवारों की प्रस्तुतियों को कार्यक्रम में विशेष प्रशंसा प्राप्त हुई।

गुण्डरदेही से प्रेम प्रकाश साहू की रिपोर्ट

You cannot copy content of this page