DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मड़ियापार में घायल गौ माता का सफल रेस्क्यू, गौ सेवकों की तत्परता से बची जान

टूटे पैर से दर्द में तड़प रही थी गौ माता, ग्रामीणों और गौ सेवकों ने दिखाई मानवता

गुण्डरदेही। ग्राम मड़ियापार में एक गौ माता गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलने से क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया। बताया गया कि गौ माता का पैर टूट गया था और वह दर्द से तड़प रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के गौ सेवक एवं ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल गौ माता का सफल रेस्क्यू किया गया।

गौ सेवकों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल गौ माता को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया तथा पशु चिकित्सक की सहायता से उसका उपचार शुरू कराया। उपचार के दौरान टूटे हुए पैर का इलाज किया गया और वर्तमान में गौ माता की लगातार देखरेख की जा रही है।

समय पर उपचार मिलने से बची जान

ग्रामीणों ने गौ सेवकों के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि समय पर रेस्क्यू और उपचार मिलने से गौ माता की जान बच सकी। क्षेत्र में इस सेवा कार्य की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।

लोगों से की अपील

गौ सेवकों ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं कोई घायल या बीमार पशु दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल दें, ताकि समय रहते उसका उपचार और बचाव किया जा सके।

गुण्डरदेही से प्रेम प्रकाश साहू की रिपोर्ट

You cannot copy content of this page