DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चार माह बाद जागा प्रशासन, दियाबाती-कंवर मार्ग पर शुरू हुई खरपतवार सफाई

जनपद सदस्य सभापति संध्या अजेंद्र साहू के प्रयास से 7.5 किमी सड़क के दोनों ओर चल रहा सफाई अभियान

बालोद। गुरूर ब्लॉक में दियाबाती से कंवर मार्ग तक लंबे समय से फैली खरपतवार और झाड़ियों की समस्या को लेकर आखिरकार प्रशासन की नींद खुल गई है। जनपद सदस्य सभापति संध्या अजेंद्र साहू के लगातार प्रयासों और कई बार कलेक्टर को पत्र भेजने के बाद अब पीएमजीएसवाई विभाग द्वारा सड़क किनारे सफाई कार्य शुरू कराया गया है।

जानकारी के अनुसार दियाबाती से कंवर मार्ग तक लगभग 7.5 किलोमीटर सड़क के दोनों ओर ग्रेडर मशीन के माध्यम से खरपतवार और झाड़ियों की सफाई की जा रही है। सड़क किनारे उगी घनी झाड़ियों के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार वाहन चालकों और राहगीरों के दुर्घटना का शिकार होने की स्थिति भी निर्मित हो रही थी।

लगातार पत्राचार के बाद शुरू हुआ काम

बताया गया कि जनपद सदस्य सभापति संध्या अजेंद्र साहू द्वारा पिछले चार माह से लगातार प्रशासन और पीएमजीएसवाई विभाग को पत्र लिखकर सड़क किनारे सफाई कराने की मांग की जा रही थी। इसके बाद अब विभाग द्वारा सफाई अभियान प्रारंभ किया गया है।

राहगीरों को मिलेगी राहत

स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे सफाई कार्य शुरू होने पर खुशी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि झाड़ियों के कारण सड़क संकरी दिखाई देती थी और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। अब सफाई होने से आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सकेगा।

You cannot copy content of this page