DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डौंडीलोहारा के वार्ड 11 में लगेगी रानी दुर्गावती की प्रतिमा, सौंदर्यीकरण के लिए 20 लाख मंजूर

नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी की स्वीकृति, पार्षद ने जताया आभार

बालोद। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा डौंडीलोहारा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 11 में रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थापना एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 20 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभागीय संचालनालय द्वारा इसकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

वार्ड 11 में होगा विकास कार्य

स्वीकृत राशि से वार्ड क्रमांक 11 में रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थापित की जाएगी तथा आसपास क्षेत्र का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों को गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

पार्षद ने जताया आभार

राशि स्वीकृत होने पर वार्ड पार्षद शिवानी रजत भंसाली ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि इस कार्य से वार्डवासियों को एक नई पहचान और बेहतर वातावरण मिलेगा।

जल्द शुरू होगा आंगनबाड़ी भवन निर्माण

पार्षद शिवानी भंसाली ने बताया कि इससे पहले वार्ड क्रमांक 11 में नवीन आंगनबाड़ी भवन की भी स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिसका निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

You cannot copy content of this page