DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से 6 गांवों में फसल तबाह, किसानों ने मांगी मुआवजा राशि

धान, साग-सब्जी समेत रबी फसलों को भारी नुकसान, सर्वे कर राहत देने की मांग

देवरीबंगला। डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम गंधरी, औरी, कसही, टटैंगा, भरदा एवं हरदी में शनिवार को आई तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। अचानक बदले मौसम के कारण खेतों में तैयार खड़ी धान, साग-सब्जी एवं अन्य रबी फसलें बुरी तरह प्रभावित हो गईं।

किसानों की बढ़ी चिंता

जनपद पंचायत कृषि समिति के सभापति टोमन साहू ने बताया कि तेज आंधी और ओलों की मार से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर फसलों का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि फसल खराब होने से किसान अब आगामी खरीफ सीजन की तैयारी को लेकर भी चिंता में हैं।

आर्थिक संकट में किसान

फसल बर्बाद होने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रभावित किसानों में रमेश सोनवानी, मोहन साहू, दिनेश साहू, तोरणलाल, टोमेश्वर, अजीत राम, दिलीप, नाथूराम, रामकली बाई, सहदेव नायक एवं डोमेश्वर दास सहित अन्य किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा एवं क्षतिपूर्ति राशि देने की मांग की है।

“जल्द राहत नहीं मिली तो बढ़ेगी परेशानी”

किसानों का कहना है कि यदि शासन स्तर पर जल्द राहत नहीं मिली तो उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक खराब हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रभावित गांवों का तत्काल आंकलन कर राहत राशि प्रदान करने की मांग प्रशासन से की है।

केशव शर्मा की रिपोर्ट

You cannot copy content of this page