DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जनसमस्या निवारण शिविर में विधायक कुंवर सिंह निषाद ने उठाए बड़े मुद्दे, अवैध शराब-सट्टे पर कार्रवाई की मांग

ग्राम मटिया (अ) में जिला स्तरीय शिविर में पहुंचे सांसद और जनप्रतिनिधि

बालोद। गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मटिया (अ) में जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद शामिल हुए और क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल समस्याओं पर जोर

शिविर के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क एवं राजस्व विभाग से जुड़े मामलों पर विशेष चर्चा की गई। विधायक कुंवर सिंह निषाद ने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

अवैध शराब, सट्टा और जुए पर सख्त कार्रवाई की मांग

विधायक ने क्षेत्र में बढ़ रही अवैध शराब बिक्री, सट्टा और जुआ गतिविधियों पर चिंता जताई। उन्होंने प्रशासन को इन गतिविधियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई करने के निर्देश देने की मांग करते हुए कहा कि इससे युवाओं और सामाजिक माहौल पर गलत प्रभाव पड़ रहा है।

किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्ध कराने पर चर्चा

आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए विधायक निषाद ने किसानों के लिए खाद और बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने वर्तमान खाद वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और किसानों को समय पर सही जानकारी उपलब्ध कराने की बात भी अधिकारियों के सामने रखी।

सड़कों की प्रशासकीय स्वीकृति का मुद्दा भी उठा

विधायक ने बजट में शामिल खैरबना से कादुल मार्ग तथा अर्जुंदा से आमटी सड़क निर्माण कार्यों को जल्द प्रशासकीय स्वीकृति दिलाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने की आवश्यकता बताई।

बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण

शिविर में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, सरपंच, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं, जिनके समाधान के लिए अधिकारियों ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

You cannot copy content of this page