DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर शशीकांत निषाद ने कहा – जनता ने मोदी नेतृत्व पर जताया विश्वास

बालोद। भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शशीकांत निषाद ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वहां की जनता ने भाजपा की नीतियों एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है।

उन्होंने कहा कि बंगाल विजय में छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन के महामंत्री पवन कुमार साय ने अपनी टीम के साथ 56 विधानसभा सीटों में से 51 सीटों पर जीत दर्ज कर शानदार रणनीतिक क्षमता का परिचय दिया है।

शशीकांत निषाद ने बताया कि पूर्वस्थली उत्तर विधानसभा क्षेत्र में प्रवासी प्रभारी के रूप में भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप कैवर्त ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को लगभग 30 हजार मतों से जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के मछुआरा प्रकोष्ठ की ओर से संभाग प्रवासी प्रभारी, जिला प्रवासी प्रभारी, विधानसभा प्रवासी प्रभारी एवं विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी जाती हैं।

शशीकांत निषाद ने विशेष रूप से पवन कुमार साय की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने लगातार सात महीने तक पश्चिम बंगाल प्रवास कर संगठन को मजबूत किया और जीत का परचम लहराया। साथ ही उन्होंने प्रदीप कैवर्त को भी संगठन के निर्देशों का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए दायित्व निर्वहन के लिए बधाई दी।

उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता को इस प्रचंड जीत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जीत भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है।

You cannot copy content of this page