DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“दल्लीराजहरा से 19 वर्षीय युवक लापता: 29 अप्रैल से घर नहीं लौटा, परिजन चिंतित”

बालोद/दल्लीराजहरा। जिले के दल्लीराजहरा क्षेत्र से एक 19 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार डोमेंद्र कुमार साहू निवासी वार्ड नंबर 13, लोडिंग क्वार्टर, 29 अप्रैल 2026 (बुधवार) को दोपहर करीब 12 बजे से घर से निकला था, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटा है।

परिजनों के अनुसार युवक बोल और सुन नहीं सकता, जिससे उसकी तलाश को लेकर चिंता और भी बढ़ गई है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

युवक का हुलिया हल्का सांवला रंग बताया जा रहा है। परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी डोमेंद्र कुमार साहू के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल संपर्क करें।

📞 संपर्क नंबर:
9109362007
7869157081

👉 परिजनों की अपील है कि अधिक से अधिक लोग इस खबर को साझा करें, ताकि युवक को जल्द से जल्द खोजा जा सके।

You cannot copy content of this page