DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद की बेटी हिमांशी साहू ने रचा इतिहास: इसरो यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम में चयन, कलेक्टर ने किया सम्मान

बालोद, 27 अप्रैल 2026। जिला प्रशासन बालोद द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कन्नेवाड़ा की होनहार छात्रा कुमारी हिमांशी साहू को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम में चयनित होने पर सम्मानित किया गया। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित समारोह में छात्रा का आत्मीय सम्मान करते हुए इसे पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया।


96% अंक लाकर पहले ही कर चुकी हैं उत्कृष्ट प्रदर्शन

कक्षा 9वीं की छात्रा हिमांशी साहू ने कक्षा 8वीं में 96 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उन्होंने इसरो के यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम में पूरे छत्तीसगढ़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया, जिससे विद्यालय और जिले का नाम रोशन हुआ।


शॉल-श्रीफल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने हिमांशी को प्रशस्ति पत्र, शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया तथा उनका मुँह मीठा कराकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रा को भविष्य में भी कड़ी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी


माता-पिता को भी मिला सम्मान

इस अवसर पर कलेक्टर ने हिमांशी के पिता श्री अभय कुमार और माता श्रीमती सहिता साहू को भी सम्मानित करते हुए उनकी पुत्री की इस उपलब्धि पर बधाई दी।


अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ सम्मान समारोह

कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, श्री अजय किशोर लकरा, श्री नूतन कंवर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


जिले के लिए प्रेरणा बनी हिमांशी

हिमांशी साहू की इस उपलब्धि ने जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी नई प्रेरणा प्रस्तुत की है, जिससे वे भी विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

You cannot copy content of this page