बालोद, 27 अप्रैल 2026। गौ सम्मान दिवस के अवसर पर बालोद शहर में गौ भक्तों ने गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान गौ सेवकों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
पूजा-अर्चना के बाद निकाली गई बाइक रैली
कार्यक्रम की शुरुआत गौ माता की पूजा-अर्चना और आरती से हुई। इसके बाद गौ भक्तों ने “गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दो” और “गौ हत्या बंद हो” जैसे नारों के साथ बाइक रैली निकालकर पूरे बालोद शहर का भ्रमण किया।
तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन
रैली के पश्चात गौ सेवकों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अपनी प्रमुख मांगों से अवगत कराया। इस दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गौ सेवक, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बड़ी संख्या में समाज के लोग रहे शामिल
कार्यक्रम में एडी दास सर, धीरज उपाध्याय, राजेश सोनी, राजा टुवानी, विवेक पाटीदार, अजय यादव, सुनील यादव सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
इसके साथ ही श्री श्रीमाल परिवार, माहेश्वरी महिला मंडल, जैन युवा शक्ति, युवा मोर्चा तथा यादव समाज, देवांगन समाज, साहू समाज के प्रतिनिधियों की भी सहभागिता रही।
जनप्रतिनिधियों ने भी दिया समर्थन
कार्यक्रम को समर्थन देने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी एवं उपाध्यक्ष कमलेश सोनी भी मौके पर पहुंचे और गौ सेवकों के अभियान का समर्थन किया।
ये रहीं प्रमुख मांगें
- भारत में गौ हत्या पूर्णतः बंद की जाए
- गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए
- गौ सेवा हेतु केंद्रीय कानून लागू कर ‘केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय’ का गठन किया जाए
व्यापक जनसमर्थन के साथ उठी मांग
गौ भक्तों ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए उन्हें राष्ट्रमाता का दर्जा देना समय की मांग है।
