DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गौ संरक्षण एवं गौ उत्पाद निर्माण पर बालोद में कार्यशाला सम्पन्न, 30 प्रशिक्षुओं ने लिया प्रशिक्षण

बालोद। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के मार्गदर्शन में जिला एवं विकासखंड स्तरीय गौधाम समिति बालोद द्वारा गौ संरक्षण, संवर्धन एवं गौ उत्पाद निर्माण विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, बड़गांव में किया गया।

दीप प्रज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत गौ माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर गौ सेवा एवं संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित अतिथियों ने इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताया।

गौ उत्पाद निर्माण का दिया गया प्रशिक्षण

कार्यशाला में प्रतिभागियों को धूपबत्ती, दंत मंजन, जीवामृत, मालिश तेल, गौमूत्र अर्क जैसे विभिन्न गौ उत्पादों के निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही इन उत्पादों के विपणन एवं उपयोग की जानकारी भी साझा की गई।

अतिथियों ने किया मार्गदर्शन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डौमेन्द्र राजपूत (जनपद सदस्य) रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश ठाकुर (सरपंच, ग्राम पंचायत बड़गांव) ने की।
विशेष अतिथियों में डॉ. महेंद्र साहू (जिला सदस्य, आरोग्य भारती), योगेश्वर यादव (अध्यक्ष, जिला स्तरीय गौधाम समिति बालोद), विनोद कुमार साहू (जिला सदस्य, गौ उत्पाद निर्माण) शामिल रहे।

30 प्रशिक्षुओं ने लिया लाभ

कार्यक्रम का संचालन मुकेश आरदा (अध्यक्ष, विकासखंड स्तरीय गौधाम समिति) द्वारा किया गया। उन्होंने प्रशिक्षण के महत्व और गौ उत्पादों के व्यवसायिक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।
इस कार्यशाला में कुल 30 प्रशिक्षुओं ने भाग लेकर गौ उत्पाद निर्माण की विधियों को सीखा।

👉 यह प्रशिक्षण ग्रामीण स्वावलंबन और गौ आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हो रहा है।

You cannot copy content of this page