DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में सजेगा ‘शिवदर्शन आध्यात्मिक मेला’, 40 फीट शिवलिंग सहित भव्य झांकियों का रहेगा आकर्षण

बालोद।
शहर में आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलने वाला है। के आत्मज्ञान भवन आमापारा बालोद के तत्वाधान में 3 अप्रैल से 7 अप्रैल तक शिवदर्शन आध्यात्मिक मेला का आयोजन बाजू वाला मैदान (किलकारी बगीचा) में किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं।


🛕 40 फीट ऊंचा शिवलिंग बनेगा मुख्य आकर्षण

मेले में श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से
👉 40 फीट ऊंचा भव्य शिवलिंग
👉 ध्वनि एवं प्रकाश से सुसज्जित कुंभकरण की चैतन्य झांकी
👉 द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन
👉 आत्मदर्शन व परमात्म दर्शन

जैसे कई आध्यात्मिक आकर्षण तैयार किए जा रहे हैं।


🧘 राजयोग और व्यसन मुक्ति पर विशेष फोकस

इस मेले में

  • राजयोग की विजुअल-ऑडियो अनुभूति
  • व्यसन मुक्त जीवन शैली का संदेश
  • बच्चों के लिए मूल्य आधारित गेम्स

भी प्रमुख आकर्षण रहेंगे, जिससे हर वर्ग के लोगों को आध्यात्मिक और नैतिक शिक्षा मिलेगी।


मेले का समय

📌 प्रातः: 8:00 बजे से 12:00 बजे तक
📌 सायं: 5:00 बजे से 10:00 बजे तक


🙏 जिला वासियों से विशेष अपील

बालोद की मुख्य संचालिका ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि
👉 अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आध्यात्मिक मेले का लाभ उठाएं


👉 यह मेला न केवल भक्ति और आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि लोगों को सकारात्मक जीवनशैली और आत्मिक शांति का संदेश भी देगा।

You cannot copy content of this page