बालोद।
जिला मुख्यालय से लगभग 4 किमी दूर ग्राम उमरादाह में संचालित श्री पार्श्वनाथ दिव्यांग विद्यालय (मुकबधिर स्कूल) में नए शैक्षणिक सत्र के लिए 1 अप्रैल 2026 से निशुल्क प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होने जा रही है। यह विद्यालय स्व. सुल्तानमल सजनादेवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पिछले 3-4 वर्षों से सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।
🎓 मुकबधिर बच्चों को मिलती है नि:शुल्क शिक्षा और आवास
विद्यालय में मुखबधिर बच्चों के लिए
👉 कक्षा पहली से छठवीं तक नि:शुल्क शिक्षा
👉 निःशुल्क आवासीय सुविधा
प्रदान की जाती है।
ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बताया कि पिछले सत्र में 32 बच्चों ने इस विद्यालय में शिक्षा प्राप्त की, जो संस्था की सेवा भावना का प्रमाण है।
📢 जनता से अपील—जरूरतमंद बच्चों को दिलाएं लाभ
ट्रस्ट के सचिव ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि आपके आसपास कोई मुखबधिर (दिव्यांग) बच्चा है, तो उसे इस विद्यालय में प्रवेश दिलाकर उसके भविष्य को उज्ज्वल बनाया जा सकता है।
📝 1 अप्रैल से 30 जून तक चलेगी प्रवेश प्रक्रिया
👉 प्रवेश तिथि: 1 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक
👉 समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक
👉 स्थान: श्री पार्श्वनाथ दिव्यांग विद्यालय, उमरादाह (बालोद)
इच्छुक अभिभावक विद्यालय परिसर में पहुंचकर आवेदन फॉर्म भरकर अपने बच्चों का प्रवेश करा सकते हैं।
👉 यह पहल न केवल दिव्यांग बच्चों के लिए शिक्षा का द्वार खोल रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन की दिशा में आगे बढ़ाने का एक सशक्त प्रयास भी है।
