DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

असम में छत्तीसगढ़ का जलवा: अष्टलक्ष्मी युवा विनिमय कार्यक्रम में राकेश कुमार ने जीता प्रथम स्थान, बढ़ाया जिले का मान

बालोद।
पूर्वोत्तर भारत के (असम) में आयोजित अष्टलक्ष्मी युवा विनिमय कार्यक्रम में बालोद जिले के राकेश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया। कार्यक्रम में सफल सहभागिता के बाद वे सकुशल अपने राज्य लौट आए।


🏆 “विद्रोह एवं शांति स्थापना” विषय पर शानदार प्रस्तुति

मिनिस्ट्री ऑफ डोनर द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में राकेश कुमार ने अपनी टीम के साथ “पूर्वोत्तर राज्य में विद्रोह एवं शांति स्थापना” विषय पर पीपीटी के माध्यम से प्रभावशाली प्रस्तुति दी
इस टीम में राकेश कुमार, डीकेश (छत्तीसगढ़), प्रयान्त एवं ऐश्वर्या (दिल्ली) शामिल थे।
👉 बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


🎭 संस्कृति से भी जीता दिल

कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ की टीम ने अपनी समृद्ध संस्कृति को प्रस्तुत करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से असम में छत्तीसगढ़ की पहचान को मजबूत किया
प्रतिभागियों ने पूर्वोत्तर राज्यों की कला, संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता को भी करीब से जाना।


🎓 आईआईटी गुवाहाटी में मिला सीखने का अवसर

इस कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को के प्रोफेसरों एवं विद्यार्थियों से संवाद करने का अवसर मिला, जिससे उन्हें शैक्षणिक और सांस्कृतिक अनुभवों का आदान-प्रदान करने का लाभ प्राप्त हुआ।


🏅 राज्यपाल से भेंट, प्रतिभागियों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने भी प्रतिभागियों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया, जिससे सभी प्रतिभागियों का उत्साह और बढ़ा।


🙏 इनका जताया आभार

राकेश कुमार ने अपनी इस उपलब्धि के लिए

  • डॉ. लीना साहू (जिला संगठक, राष्ट्रीय सेवा योजना, जिला बालोद)
  • शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा की प्राचार्य डॉ. सोमाली गुप्त
    का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

👥 मार्गदर्शन में सफल रही सहभागिता

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से 20 प्रतिभागियों का दल शामिल हुआ, जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ठाकुर एवं डॉ. उषा राठौर के मार्गदर्शन में यह सहभागिता सफल रही।


👉 राकेश कुमार की यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि यह बालोद जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का प्रतीक बन गई है।

You cannot copy content of this page