प्लास्टिक मुक्त बालोद की ओर बड़ा कदम: 12 ग्राम पंचायतों का चयन, सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगी रोक



बालोद, 17 मार्च 2026। जिला प्रशासन बालोद ने प्लास्टिक मुक्त (सिंगल यूज प्लास्टिक) ग्राम पंचायत अभियान के तहत बड़ा निर्णय लेते हुए प्रथम चरण में जिले की 12 ग्राम पंचायतों का चयन किया है। इस पहल का उद्देश्य गांवों को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है।

चयनित ग्राम पंचायतें

अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद पंचायत बालोद अंतर्गत ओरमा, देवीनवागांव, झलमला एवं सिवनी, जनपद पंचायत गुरूर अंतर्गत पेण्डरवानी एवं अरकार, जनपद पंचायत गुण्डरदेही अंतर्गत कांदुल, कुरदी एवं मोंगरी, जनपद पंचायत डौण्डी अंतर्गत खैरवाही एवं गुजरा तथा जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा अंतर्गत दुधली को प्लास्टिक मुक्त (सिंगल यूज प्लास्टिक) ग्राम पंचायत हेतु चयनित किया गया है।

बैठक में बनी सहमति

अपर कलेक्टर ने बताया कि हाल ही में इन ग्राम पंचायतों के सरपंचों और सचिवों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से प्लास्टिक मुक्त अभियान को लागू करने का निर्णय लिया गया।

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल

यह अभियान सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे ग्राम स्तर पर स्वच्छता बढ़ेगी और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी।

आगे और पंचायतों को जोड़ा जाएगा

जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि आगामी चरणों में और अधिक ग्राम पंचायतों को इस अभियान से जोड़ा जाए, ताकि पूरा जिला प्लास्टिक मुक्त बन सके।

You cannot copy content of this page