भक्त माता कर्मा जयंती पर 13 गांवों में पहुंचे जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, समाज को एकता और सेवा का दिया संदेश



बालोद। भक्त माता कर्मा जयंती के पावन अवसर पर जिला पंचायत बालोद के उपाध्यक्ष एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन श्री तोमन साहू ने विभिन्न ग्रामों में आयोजित कर्मा जयंती महोत्सवों में शामिल होकर समाजजनों को शुभकामनाएं दीं और माता कर्मा के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

माता कर्मा के आदर्शों को अपनाने का आह्वान

इस अवसर पर श्री तोमन साहू ने कहा कि भक्त माता कर्मा त्याग, सेवा, भक्ति और सामाजिक समरसता की प्रतीक हैं। उन्होंने समाज से अपील करते हुए कहा कि उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आपसी भाईचारे, एकता और सेवा भावना को आगे बढ़ाना आवश्यक है।
उन्होंने यह भी कहा कि कर्मा जयंती केवल एक पर्व नहीं, बल्कि समाज को संगठित करने और अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का अवसर है।

13 ग्रामों में पहुंचकर किया सहभागिता

अपने प्रवास के दौरान श्री तोमन साहू ने खैरवाही, बघमरा, जुंगेरा, लोंडी, बिरेतरा, तमोरा, भानपुरी, चरवाही, मटिया बी, सतमरा, पिपरछेड़ी, गोडरी और लिमोरा सहित कुल 13 ग्रामों में आयोजित कर्मा जयंती कार्यक्रमों में भाग लिया।
हर जगह उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों का आशीर्वाद लिया और युवाओं को समाज उत्थान व संस्कृति संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

हर गांव में हुआ आत्मीय स्वागत

कार्यक्रमों में समाज के पदाधिकारी, महिला मंडल, युवा साथी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी स्थानों पर श्री तोमन साहू का आत्मीय स्वागत किया गया और भक्त माता कर्मा की पूजा-अर्चना कर समाज की उन्नति एवं समृद्धि की कामना की गई।

इन आयोजनों के माध्यम से क्षेत्र में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और आपसी सद्भाव का सशक्त संदेश देखने को मिला, जिससे कर्मा जयंती का पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।

You cannot copy content of this page