दल्लीराजहरा में “She Fest-26” का भव्य आयोजन: हजारों महिलाओं की सहभागिता से रचा गया नया इतिहास



दल्लीराजहरा। शहर में पहली बार टीम “आशाएं” द्वारा “She Fest-26” का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें लगभग हजारों महिलाओं की सहभागिता ने इसे ऐतिहासिक बना दिया। यह कार्यक्रम महिलाओं द्वारा, महिलाओं के लिए और महिलाओं को समर्पित रहा, जिसमें उत्साह, प्रतिभा और आत्मविश्वास की अनूठी झलक देखने को मिली।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ शानदार आगाज़

कार्यक्रम की शुरुआत मधुर संगीत और गणेश स्तुति नृत्य से हुई, जिसकी सुंदर प्रस्तुति रिद्धि कुकरेजा ने दी। इसके बाद अनुराधा गोस्वामी भारद्वाज, मुनमुन सिन्हा, प्राची तोलानी, निशिता कोचर, टी. ज्योति सोनी और श्रद्धा बांब ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।
साथ ही डॉ. शिरोमणि माथुर के जीवन परिचय का भावपूर्ण चित्रण भी प्रस्तुत किया गया और समाज की महिला डॉक्टरों का सम्मान किया गया।

महिला सशक्तिकरण का बना मंच

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शीला कुंडू, डॉ. मंजिता ठाकुर और डॉ. एन्सीली उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि “She Fest” महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और रचनात्मकता का उत्सव है, जो महिलाओं के हुनर को मंच प्रदान करता है।

प्रेरणादायी महिलाओं का हुआ सम्मान

इस अवसर पर गीतिका साहनी, दिशा नशिने, भारती माधवानी और अंजना माताजी जैन जैसी संघर्षशील और प्रेरणादायी महिलाओं को मंच पर विशेष सम्मान दिया गया।

सेल्फ डिफेंस और फैशन पेजेंट रहा आकर्षण

कार्यक्रम में तामिन साहू द्वारा सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गई, जिससे महिलाओं और युवतियों को आत्मरक्षा के गुर सीखने का अवसर मिला।
वहीं रैंप वॉक और फैशन पेजेंट कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।

फैशन पेजेंट विजेता —

  • Miss Dalli Rajhara: संजना युकेई
  • Mrs. Dalli Rajhara: तन्षु कथुरिया
  • Vintage Queen: श्रीमती पूजा अनिल ढेलाडिया

फूड और बिजनेस स्टॉल प्रतियोगिता में दिखा हुनर

कार्यक्रम में आयोजित फूड एवं बिजनेस स्टॉल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी।

विजेता —

  • Best Food Stall Decoration: राजिंदर कौर
  • Best Food Taste: श्वेता जैन
  • Best Food Presentation: किर्ति कटरा
  • Best Business Stall Decoration: पूनम तुली
  • Best Excellence in Business Presentation: शीना सुरी

विशिष्ट अतिथियों और निर्णायकों की उपस्थिति

कार्यक्रम में भारती वाधवानी, अंजनी बाई जैन, दिशा नशिने, तामिन साहू, डॉ. मंजिता ठाकुर, शीतल नायर और गीतिका साहनी निर्णायक एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

आयोजन में मिला व्यापक सहयोग

इस आयोजन को सफल बनाने में जैनम साड़ीज, लक्ष्मी ऑटो केयर, अमित ट्रेडिंग कंपनी, पायल ज्वेलर्स, माथुर सिनेप्लेक्स, एम/एस जलाराम इंफ्रास्ट्रक्चर, मनीषा फैशन और योग विद जानवी का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम का सफल संचालन टीम “आशाएं” की सदस्य जानवी उदासी, साक्षी मोटवानी, रक्षा बांठिया, स्नेहा दावड़ा, अनामिका लुनिया और सौम्या कुकरेजा द्वारा किया गया।
अंत में सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट, वाउचर और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

यह आयोजन दल्लीराजहरा में महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और एकता का प्रतीक बनकर उभरा, जिसने शहर में एक नई मिसाल कायम की।

You cannot copy content of this page