DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल मिरिटोला पुरूर के महामंत्री बने अजेंद्र साहू, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

पुरूर। भारतीय जनता पार्टी संगठन में सक्रिय कार्यकर्ता अजेंद्र साहू को ओबीसी मोर्चा मंडल मिरिटोला पुरूर का महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

संगठन ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

भाजपा मण्डल मिरिटोला पुरूर के अध्यक्ष टुकेश्वेर पाण्डे एवं मंडल के वरिष्ठ नेताओं की सहमति से अजेंद्र साहू को ओबीसी मोर्चा मंडल का महामंत्री बनाया गया है। संगठन ने उनसे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा जताई है।

संगठन की मजबूती के लिए करेंगे कार्य

इस अवसर पर अजेंद्र साहू ने भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने मुझ जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए तन, मन और धन से कार्य करते हुए पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

अजेंद्र साहू के महामंत्री बनने पर भाजपा मण्डल मिरिटोला पुरूर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा और अधिक मजबूत होगा और संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

You cannot copy content of this page