DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वनांचल ग्राम सुरडोंगर में भक्त माता कर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई, कलश यात्रा और महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

बालोद। डौंडी ब्लॉक के वनांचल ग्राम सुरडोंगर में ग्रामीण साहू समाज द्वारा तैलीक कुल की आराध्य देवी संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूरे गांव में भक्ति, आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कलश यात्रा और झांकी के साथ हुआ भव्य आयोजन

कार्यक्रम के दौरान माता कर्मा की आकर्षक झांकी के साथ ग्रामीण महिला प्रकोष्ठ की माताओं द्वारा गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए सामाजिक भवन (माता कर्मा मंदिर) पहुंची, जहां महाआरती के साथ यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

प्रसादी खिचड़ी का किया गया वितरण

धार्मिक अनुष्ठान के बाद माता कर्मा की प्रसादी के रूप में खिचड़ी का वितरण जनमानस में किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर माता कर्मा से सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

समाज के पदाधिकारियों और ग्रामीणों की रही सक्रिय भागीदारी

इस आयोजन में ग्राम सुरडोंगर के साहू समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
कार्यक्रम में ग्रामीण अध्यक्ष नरसिंग साहू, उपाध्यक्ष नरेश साहू, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू, संगठन सचिव परमानंद साहू, महिला संगठन सचिव श्रीमती रेखा बाई साहू, संरक्षक नोहर सिंह साहू और प्रहलाद साहू उपस्थित रहे।

महिला एवं युवा प्रकोष्ठ की रही अहम भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीण महिला प्रकोष्ठ और ग्रामीण युवा प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
महिला प्रकोष्ठ में संयोजक श्रीमती चम्पेश्वरी साहू, अध्यक्ष श्रीमती कामिनी साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती दिपिका साहू, सचिव श्रीमती रूपेश्वरी साहू और कोषाध्यक्ष श्रीमती जामुन साहू सहित समस्त महिलाएं उपस्थित रहीं।

वहीं ग्रामीण युवा प्रकोष्ठ के संयोजक ताम्रध्वज साहू, अध्यक्ष डोमेंद्र साहू, सहसचिव टुमन साहू और कोषाध्यक्ष राजू साहू सहित सभी युवा साथियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, सामाजिक एकता और संस्कृति की झलक देखने को मिली, जिससे ग्राम सुरडोंगर में भक्त माता कर्मा जयंती का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

You cannot copy content of this page