DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद की बेटियों का कमाल: वेटलिफ्टिंग में जीते स्वर्ण और कांस्य पदक, कलेक्टर ने दी बधाई

📍 बालोद, 16 मार्च 2026। खेल के क्षेत्र में बालोद जिले की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कोच अनीता शिंदे ने जीता पदक

चंडीगढ़ में 05 से 10 मार्च तक आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बालोद जिले की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच अनीता शिंदे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किया

खेलो इंडिया महिला लीग में भी शानदार प्रदर्शन

अनीता शिंदे के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ियों ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार सफलता प्राप्त की।

  • कुमारी निकिता ने खेलो इंडिया महिला लीग में स्वर्ण पदक जीता।
  • कुमारी हेमा ने कांस्य पदक हासिल किया।

मोनिका ध्रुव बनीं बेस्ट महिला खिलाड़ी

वहीं अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में कुमारी मोनिका ध्रुव ने स्वर्ण पदक जीतने के साथ-साथ बेस्ट महिला खिलाड़ी का खिताब भी अपने नाम किया।

कलेक्टर से मिलकर साझा किए अनुभव

इन उपलब्धियों के बाद सभी खिलाड़ी कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर श्रीमती दिव्या मिश्रा से मुलाकात की और अपनी उपलब्धियों तथा अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जिले की बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा

राष्ट्रीय ट्राइबल वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए चयन

खिलाड़ियों ने बताया कि 26 से 29 मार्च तक रायपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ट्राइबल वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए दल्ली राजहरा के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें
कुमारी निकिता, कुमारी मोनिका, कुमारी किरण पोटाई, कुमारी आशा गोंड और सौरभ कुमार शामिल हैं।

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने सभी चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से एक बार फिर बालोद जिले का नाम गौरवान्वित करेंगे

You cannot copy content of this page