DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BigBreakingNews- मचौद में रात में सोई महिला पर चाकू से हमला, दोपहर तक घर पर ही घायल पड़ी थी, आरोपी की तलाश शुरू, एक संदेही को पुलिस ने लिया हिरासत में

डेमो फोटो

बालोद/गुंडरदेही। गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम मचौद से एक बड़ी घटना की खबर सामने आ रही है। यहां रहने वाली एक महिला पर प्राणघातक हमला हुआ है। महिला के सीने में किसी ने रात को चाकू मार दी है। जब वह सोई हुई थी दो जगह चाकू मारा गया है। इस हमले से महिला इस हद तक घायल हो गई थी कि वह मदद के लिए किसी को आवाज तक नहीं दे पाई है, ना ही वह बिस्तर से उठ पाई। घसीटते घसीटते बड़ी मुश्किल से वह दूसरे दिन यानी आज दोपहर तक दरवाजे के पास तक आई। जब काफी देर तक पड़ोसियों को भी महिला के बारे में कुछ हलचल ना मिलने पर एक आदमी घर के पास जाकर देखा तो मालूम हुआ कि उसे किसी ने चाकू मार दिया है। पूरे फर्श पर खून फैला हुआ है। फिर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी सरपंच सुमन तिवारी व अन्य लोगों को दी। मौके पर पुलिस जांच के लिए पहुंची है।

पड़ोसी गांव तवेरा से एक संदेही को हिरासत में भी लेने की बात सामने आई है। पुलिस मामले में धारा 307 का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही। महिला का नाम मालती चंद्राकर बताया जा रहा है। जिसकी उम्र लगभग 50 से 55 साल के बीच है। महिला का एक लड़का है जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। वह भी घर से सुबह से गायब है। महिला 5 साल पहले ग्राम कसौंदा में रहती थी। पुलिस वालों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया फिर पूछताछ में महिला द्वारा बताया जा रहा है कि ग्राम तवेरा के दाल बेचने वाले एक व्यक्ति ने उन पर हमला किया है। महिला के बताए अनुसार तवेरा के उक्त व्यक्ति को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अभी हमला उसी ने किया है या नहीं? इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पर महिला उसी का नाम ले रही है। देर शाम रात को मामले का पूरा खुलासा होगा।

You cannot copy content of this page