DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बच्चों के जन्मदिन की खुशी स्कूल में बांटी, पीएम श्री प्राथमिक शाला जगतरा में 31वीं बार हुआ नेवता भोज

बालोद। पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला जगतरा (विकासखंड बालोद) में शनिवार को नेवता भोज का आयोजन किया गया। पालक लखन कुमार निषाद एवं श्रीमती देव कुंवर निषाद ने अपने दोनों बच्चों गुलाब (कक्षा चौथी) और कुमारी रोशनी (कक्षा दूसरी) के जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय में नेवता भोज कराया।

नेवता भोज में विद्यालय के सभी बच्चों को दाल, चावल, सब्जी, केला और बिस्किट परोसा गया। बच्चों ने एक साथ भोजन कर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।

विद्यालय की प्रधान पाठक श्रीमती खेमलता ठाकुर ने नेवता भोज कराने वाले पालकों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि विद्यालय में अब तक 31वीं बार नेवता भोज का आयोजन हो चुका है। इसका बाकायदा पंजी संधारण भी शाला द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने अन्य पालकों से भी अपील की कि वे बच्चों के जन्मदिन या किसी भी खुशी के अवसर पर स्कूल में नेवता भोज का आयोजन कर सकते हैं।

इस अवसर पर विद्यालय की सहायक शिक्षिका श्रीमती अन्नपूर्णा मंडावी, श्रीमती पद्मिनी साहू तथा रसोइया श्रीमती रामेश्वरी कौशिक और श्रीमती सुभो यादव सहित स्कूल परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page