DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वार्ड 26 के विकास के लिए 30 लाख की मांग, पार्षद टी. ज्योति ने सांसद भोजराज नाग को सौंपा मांग पत्र

दल्ली राजहरा। नगर के विकास को नई गति देने और जनसुविधाओं में विस्तार के उद्देश्य से वार्ड क्रमांक 26 की पार्षद टी. ज्योति ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग से मुलाकात कर 30 लाख रुपये के विकास कार्यों के लिए मांग पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने वार्ड की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सांसद निधि से राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया।

पार्षद टी. ज्योति द्वारा सौंपे गए मांग पत्र में वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए कुल 30 लाख रुपये के कार्यों का प्रस्ताव रखा गया है। इसमें सामाजिक गतिविधियों को बेहतर मंच देने के लिए सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार हेतु 10 लाख रुपये, युवाओं और खेल प्रेमियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इंडोर बैडमिंटन कोर्ट निर्माण हेतु 10 लाख रुपये तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए संस्थान की बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की मांग की गई है।

पार्षद टी. ज्योति ने बताया कि इन कार्यों की स्वीकृति मिलने से वार्ड में सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को खेल के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सांसद निधि से राशि स्वीकृत होने पर वार्ड क्रमांक 26 के नागरिकों को आधुनिक और बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंत्री रमेश जैन, भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री ललित जैन, पार्षद मेवा पटेल, भूपेंद्र श्रीवास, निर्मल पटेल, भाजपा कार्यकर्ता जयदीप गुप्ता, स्वाधीन जैन, शबीर कुरैशी सहित अन्य पार्षदगण, व्यापारी संघ के सदस्य एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने वार्ड के विकास हेतु इन मांगों का समर्थन किया।

You cannot copy content of this page