दुर्ग। सोसाइटी फॉर इंटीग्रेटेड रूरल डेवलपमेंट (SIRD) द्वारा संचालित ग्रामीण एवं महिला विकास के प्रयासों में महिलाओं की महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी भागीदारी रही है। संस्था की लगभग 30 समर्पित महिला कार्यकर्ताओं के सहयोग से अब तक करीब 1000 स्वयं सहायता समूहों (SHG) का गठन किया गया है। इन समूहों की महिलाओं को विभिन्न आजीविका गतिविधियों के लिए प्रशिक्षित करते हुए उन्हें बैंकों से भी जोड़ा गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है।

संस्था द्वारा दुर्ग एवं बालोद जिलों के लगभग 150 गांवों में कार्य करते हुए करीब 25,000 महिला स्वयं सहायता समूह सदस्यों के साथ आजीविका विकास, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में लगातार कार्य किया जा रहा है। संस्था का प्रयास है कि ग्रामीण महिलाएँ संगठित होकर आर्थिक रूप से मजबूत बनें और अपने परिवार तथा समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संस्था ने सभी समर्पित महिला कार्यकर्ताओं तथा स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
