पशुपालन जागरूकता की दिशा में पहल,ग्राम पसौद, विकासखण्ड गुण्डरदेही में 27 फरवरी को पशु मेला उत्सव एवं प्रदर्शनी

गुण्डरदेही (बालोद)।
पशु पालन के क्षेत्र में जागरूकता एवं उन्नत नस्लों के प्रोत्साहन हेतु ग्राम पसौद, विकासखण्ड गुण्डरदेही में दिनांक 27/02/2025 को पशु मेला उत्सव एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इस आयोजन का उद्देश्य किसानों एवं पशुपालकों को उन्नत नस्ल के पशु-पक्षियों की जानकारी प्रदान करना, आधुनिक पशुपालन तकनीकों से अवगत कराना तथा बेहतर नस्लों को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के अंतर्गत उन्नत नस्ल के पशु-पक्षियों का प्रदर्शन सह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें चयनित प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

विभाग द्वारा क्षेत्र के समस्त पशुपालकों एवं ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है। यह मेला न केवल प्रतियोगिता का मंच होगा, बल्कि पशुपालन के क्षेत्र में नई तकनीक, जानकारी और प्रेरणा का भी केंद्र बनेगा।

You cannot copy content of this page