DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जैन युवा शक्ति का पुनर्गठन: अध्यक्ष रजत श्रीश्रीमाल ने घोषित की नई कार्यकारिणी, वरिष्ठजनों ने दी शुभकामनाएं

बालोद। जैन श्री संघ से सम्बद्ध समाज सेवा एवं जीव दया के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली युवाओं की संस्था जैन युवा शक्ति का पुनः गठन किया गया। जैन श्री संघ के वरिष्ठजनों एवं जैन युवा शक्ति के पूर्व अध्यक्षों की सहमति से अध्यक्ष रजत श्रीश्रीमाल ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की।अध्यक्ष रजत श्रीश्रीमाल ने समाज के सक्रिय युवाओं को नवीन दायित्व सौंपते हुए जनसेवा, जीव दया एवं समाज सेवा के कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प व्यक्त किया।घोषित कार्यकारिणी में —उपाध्यक्ष: हार्दिक लोढा एवं अक्षय चोरडियासचिव: तुषार लोढासहसचिव: मानव श्रीश्रीमालकोषाध्यक्ष: विकास रतनबोहराजीव दया प्रभारी: उज्ज्वल गोलछा एवं दर्शन चोरडियाव्यवस्था प्रभारी: धैर्य श्रीश्रीमालखेल एवं सांस्कृतिक आयोजन प्रभारी: यश मालूसोशल मीडिया प्रभारी: आयुष बुरड़नई कार्यकारिणी की घोषणा के पश्चात सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जैन श्री संघ अध्यक्ष ताराचंद सांखला, पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जैन, सलाहकार ओमप्रकाश टाटिया, रूपचंद गोलछा, यशवंत जैन, हरीश सांखला, मनीष कोठारी, सचिव मांगीलाल ढेलडिया, उपाध्यक्ष चेतन ढेलडिया, मुकेश भंसाली, कोषाध्यक्ष प्रकाश भंसाली, संजय ढेलडिया, विनोद श्रीश्रीमाल, लक्की लोढा, नीलेश नाहटा, प्रदीप चोरडिया, महावीर बाफना, शुभम श्रीश्रीमाल, जैन मंडल अध्यक्ष अरुण बाफना, सचिव इंदरचंद ढेलडिया, आशीष बाफना सहित समाज के अनेक वरिष्ठजनों एवं सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में जैन युवा शक्ति समाज सेवा, जीव दया और सांस्कृतिक गतिविधियों में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ कार्य करेगी।👉 हमारे आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल Daily Balod News से जुड़ें और ताजा अपडेट पाएं।

You cannot copy content of this page