DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

श्री विष्णु धाम महायज्ञ ओटेबंद बगिचा में नागा बाबा सनत पुरी जी पधारे, 11 दिवसीय महाकुंभ मेले का भव्य आयोजन

अंडा/संजय साहू । क्षेत्र के ओटेबंद बगिचा स्थित श्री विष्णु धाम महायज्ञ परिसर में इन दिनों भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। यहां 11 दिनों का भव्य महाकुंभ मेला आयोजित किया गया है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

महायज्ञ में सनत पुरी जी (श्री पंच दशनाम नागा बाबा) का पावन आगमन हुआ है। बाबा जी पिछले 15 वर्षों से ओटेबंद के महायज्ञ परिसर में आ रहे हैं। वर्तमान में वे पखांजूर में निवासरत हैं। उनके आगमन से क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण और अधिक प्रबल हो गया है।

काशी के बड़े हनुमान घाट की झलक

मेले में काशी के बड़े हनुमान घाट एवं प्रमुख अखाड़े की झलक भी देखने को मिल रही है। नागा साधुओं का डेरा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां नागा साधु अपनी तपस्या और साधना के लिए जाने जाते हैं, जिन्हें देखने और उनका आशीर्वाद लेने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

हनुमान घाट का धार्मिक महत्व

  • भगवान हनुमान की पूजा: यहां भगवान हनुमान की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, जिससे भक्तों को शक्ति और शांति की प्राप्ति होती है।
  • नागा साधुओं का निवास: यह स्थल नागा साधुओं की साधना भूमि के रूप में प्रसिद्ध है।
  • गंगा स्नान का महत्व: मान्यता है कि यहां गंगा स्नान करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

बाबा सनत पुरी जी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में श्री विष्णु धाम महायज्ञ एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है और यहां के लोग अत्यंत श्रद्धालु एवं सहयोगी हैं।

आशीर्वाद लेने पहुंचे जनप्रतिनिधि व ग्रामीण

महायज्ञ स्थल पर क्षेत्र के पूर्व सरपंच ओटेबंद भागेश्वरी साहू, अंडा से बंशी लाल चंद्राकर, देवनारायण चंद्राकर, विश्वा पुजारी सहित आसपास के ग्रामीण जन बड़ी संख्या में पहुंचे और बाबा जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

महायज्ञ एवं महाकुंभ मेले के दौरान प्रतिदिन पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

You cannot copy content of this page