“मुजगहन में DMF फंड घोटाला? सड़क निर्माण में ठेकेदार की मनमानी से उठे भ्रष्टाचार के सवाल!”



“जनपद सदस्य लोकेश ने खोला DMF फंड का पर्दा, सड़क निर्माण में उठीं गम्भीर शिकायतें”

जनपद सदस्य लोकेश डड़सेना ने DMF फंड से सड़क निर्माण में मनमानी और पारदर्शिता की कमी की शिकायत की

बालोद। जनपद पंचायत बालोद क्षेत्र 11 के जनपद सदस्य लोकेश डड़सेना ने शिकायत की है कि ग्राम पंचायत मुजगहन के मेन रोड से लेकर मुक्तिधाम तक DMF फंड से सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन इस कार्य में पारदर्शिता और नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।

लोकेश डड़सेना ने बताया कि निर्माण स्थल पर न तो कोई सूचना बोर्ड लगाया गया है और न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी कार्य की देख-रेख कर रहा है। केवल ठेकेदार की मनमानी चल रही है, जो कि सीधे तौर पर भ्रष्टाचार का मामला बन सकता है। उन्होंने कहा कि DMF फंड से किए जाने वाले कार्यों की जानकारी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी होना चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके।

ठेकेदार मनीष गांधी से बात करने पर बताया गया कि यह कार्य DMF फंड से किया जा रहा है और इसकी अनुमानित लागत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है। लोकेश डड़सेना ने कहा कि यह राशि और निर्माण प्रक्रिया जांच का विषय हो सकती है और संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

यह मामला स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की आवश्यकता को उजागर करता है।

You cannot copy content of this page