वार्ड 20 पाररास में आयोजित होगी एक दिवसीय फाग प्रतियोगिता 6 को



बालोद। वार्ड नंबर 20 पाररास में 6 मार्च, शुक्रवार को एक दिवसीय फाग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मां लक्ष्मी फाग उत्सव समिति द्वारा किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी नागरिकों और फाग प्रेमियों को आमंत्रित किया गया है। यह कार्यक्रम पारंपरिक गीत-संगीत, नृत्य और रंगों के साथ मनाया जाएगा। आयोजक समिति ने प्रतिभागियों से अनुरोध किया है कि वे उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लें और फाग महोत्सव की रौनक बढ़ाएं।यह आयोजन स्थानीय समुदाय के लिए सांस्कृतिक मेलजोल और पारंपरिक उत्सवों को जीवंत बनाए रखने का अवसर होगा।

You cannot copy content of this page