DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ सरकार का ऐतिहासिक कदम: कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा का बजट

बालोद। छत्तीसगढ़ सरकार ने 2026-27 के बजट में कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा को शामिल कर ऐतिहासिक सौगात दी है। स्वास्थ्य एवं बहुद्देशीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन बालोद के महासचिव घनश्याम पुरी ने सरकार के इस निर्णय पर आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह कदम लगभग 5 लाख कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। गंभीर बीमारी की स्थिति में आर्थिक चिंता से मुक्ति मिलने के साथ ही यह कर्मचारी हितैषी निर्णय ऐतिहासिक महत्व रखता है। फेडरेशन ने मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का हृदय से धन्यवाद किया और आशा जताई कि भविष्य में भी कर्मचारी हितों को प्राथमिकता दी जाएगी।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन 11 सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्षरत है। इसमें कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी प्रमुख मांगों में शामिल थी। फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा और पंकज पांडेय, स्वास्थ्य एवं बहुद्देशीय कर्मचारी संघ, एवं कार्यालय महामंत्री ने बजट में इस प्रावधान की सराहना की और इसे कर्मचारी वर्ग के लिए सकारात्मक और संवेदनशील कदम बताया।

यह निर्णय कर्मचारियों के जीवन में सुरक्षा और आश्वासन का नया आयाम जोड़ने वाला साबित होगा।

You cannot copy content of this page