DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धमतरी पुलिस का लगातार कड़ा अभियान: जोरातराई में जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

धमतरी। पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों और जुआ पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में थाना भखारा पुलिस ने ग्राम जोरातराई हाई स्कूल के पीछे जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखकर कुछ व्यक्ति फरार हो गए, जबकि होमेश मारकण्डेय (24 वर्ष), रमेश कुमार साहू (55 वर्ष) और प्रहलाद बघेल (23 वर्ष) को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया गया। जुआरियों के पास से 3,100 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त किए गए।

उक्त मामले में थाना भखारा में अपराध क्रमांक 18/2026, छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कानूनी कार्रवाई की गई।

उल्लेखनीय है कि इसी दिन थाना रूद्री और साइबर टीम ने गंगरेल रिसॉर्ट में संचालित ऑनलाइन जुआ का भंडाफोड़ किया, जिसमें आरोपी से महेंद्रा XUV700 वाहन और दो मोबाइल सहित लगभग 17 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी।

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ और ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और ऐसे कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

यह कार्रवाई दर्शाती है कि पुलिस अवैध गतिविधियों को बख्शने के मूड में नहीं है और कानून का पालन कराना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

You cannot copy content of this page