DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धमतरी पुलिस का बड़ा वार: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर दबिश, 17 लाख की संपत्ति जब्त

धमतरी। पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर जिले में जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी है। इसी कड़ी में थाना रूद्री और सायबर टीम ने ग्राम मरादेव गंगरेल स्थित ग्रीन रिसॉर्ट के पास ऑनलाइन सट्टा खेलाने वाले 19 वर्षीय भविष्य गंगवानी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे क्रिकेट मैच में मोबाइल ऐप के जरिए हार-जीत का दांव लगवा रहा था।

आरोपी के कब्जे से पुलिस ने कुल 17 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की। इसमें एक iPhone 17 Pro और एक Samsung Fold 7 मोबाइल, साथ ही काले रंग की XUV700 वाहन शामिल है। आरोपी के खिलाफ थाना रूद्री में अपराध क्रमांक 05/26, धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

धमतरी पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई जिले में जुआ और अवैध सट्टा पर कड़ी नज़र बनाए रखने का हिस्सा है। इसके पूर्व भी थाना भखारा पुलिस ने पांच जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ₹26,000 नगद जब्त की थी। पुलिस ने चेतावनी दी है कि जिले में ऐसे अपराधों के खिलाफ कठोर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी और कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा।

यह कार्रवाई होटल और रिसॉर्ट क्षेत्र में भी सुरक्षा और कानून व्यवस्था की सख्त निगरानी का संदेश देती है, ताकि अवैध गतिविधियों को नियंत्रित किया जा सके और आम जनता सुरक्षित महसूस करे।

You cannot copy content of this page