बालोद। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के समग्र, संतुलित और दूरदर्शी विकास का संकल्प बताया गया है। “ज्ञान” और “गति” के बाद इस वर्ष का बजट “संकल्प विकसित छत्तीसगढ़ अंजोर 2047” की थीम पर आधारित है, जो नीतियों को धरातल पर उतारकर परिणाम तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन बोले – विकास को मिलेगी नई रफ्तार
प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास को नई ऊर्जा देगा। उन्होंने कहा कि पूर्व के “ज्ञान” (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी) और “गति” (सुशासन, अधोसंरचना, तकनीक, औद्योगिक विकास) आधारित बजट के बाद अब “संकल्प” बजट नीतियों को अंतिम परिणाम तक पहुंचाने का दृढ़ निश्चय है।
यज्ञदत्त शर्मा – संतुलित और दूरदर्शी सोच का दस्तावेज
छत्तीसगढ़ वनोपज संघ के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) यज्ञदत्त शर्मा ने इसे विकसित छत्तीसगढ़ के विजन डॉक्यूमेंट की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि बजट में शामिल पांच नए मिशन आर्थिक विस्तार, सामाजिक न्याय, अधोसंरचना निर्माण और सांस्कृतिक पहचान को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे।
देवलाल ठाकुर – नई पहलों से खुलेगा औद्योगिक भविष्य
प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी, नए औद्योगिक पार्क, लैंड बैंक विकास योजना, बस्तर एवं सरगुजा में औद्योगिक विस्तार, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर 2.0 तथा सिरपुर विकास योजना को दीर्घकालिक प्रगति का आधार बताया।
अभिषेक शुक्ला – जनता की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब
भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला ने कहा कि यह बजट किसानों, महिलाओं, युवाओं, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे प्रमुख क्षेत्रों में जनता की अपेक्षाओं को साकार करने वाला है।
चेमन देशमुख – ‘SANKALP’ बनेगा विकास का आधार
जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि सरकार का तीसरा बजट 3 करोड़ जनता के सामाजिक और आर्थिक उत्थान को समर्पित है। “SANKALP” के प्रत्येक अक्षर—समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, आजीविका और पॉलिसी से परिणाम—को उन्होंने विकास का मूल स्तंभ बताया।
राकेश यादव – नीति से परिणाम की ओर मजबूत कदम
पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने कहा कि यह बजट निवेश को उपलब्धियों में बदलने और नागरिकों की आकांक्षाओं को साकार करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
पवन साहू – किसानों को बड़ी राहत
पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू ने कृषि उन्नत योजना के तहत 10,000 करोड़ के प्रावधान, 5 एचपी तक कृषि पंपों के लिए मुफ्त बिजली तथा घरेलू उपभोक्ताओं को रियायत सहित 6,700 करोड़ के प्रावधान को ऐतिहासिक बताया।
प्रीतम साहू – महिलाओं के सशक्तिकरण को मजबूती
पूर्व विधायक प्रीतम साहू ने महतारी वंदन योजना के लिए 8,200 करोड़ के प्रावधान को महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम बताया।
वीरेंद्र साहू – आवास और स्वास्थ्य पर विशेष फोकस
पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण हेतु 4,000 करोड़ एवं शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना हेतु 1,500 करोड़ के प्रावधान को जनकल्याणकारी बताया।
राकेश छोटू यादव – महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा
जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव ने लखपति दीदी भ्रमण योजना, संपत्ति पंजीयन शुल्क में 50% छूट जैसे प्रावधानों की सराहना की।
सौरभ लुनिया – धार्मिक पर्यटन को नई पहचान
जिला महामंत्री सौरभ लुनिया ने कुदरगढ़, रतनपुर, चंद्रपुर, डोंगरगढ़ एवं दंतेवाड़ा शक्तिपीठों के लिए आस्था पथ योजना को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।
कमल पनपालिया – आर्थिक मजबूती का संकेत
जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया ने कहा कि राज्य निर्माण के समय 4,944 करोड़ का बजट आज बढ़कर 1,72,000 करोड़ तक पहुंचना प्रदेश की आर्थिक सुदृढ़ता का प्रमाण है।
भाजपा नेताओं ने एक स्वर में कहा कि “संकल्प विकसित छत्तीसगढ़ अंजोर 2047” पर आधारित यह बजट प्रदेश की समृद्धि, सुशासन और सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।
