DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़ – 58 मवेशियों की कर रहे थे पैदल तस्करी, 6 आरोपियों में दो पकड़ाए बांकी फरार, गुरुर क्षेत्र में गौ सेवा आयोग अधिकारी ने पकड़ा मामला

बालोद/गुरुर/दुर्ग –  छ0ग0 कृषक पशु कल्याण अधिकारी गौ सेवा आयोग रायपुर छ0ग0 के प्रिंस कसेर सहित उनके 10 से 15 साथियों ने जिले के गुरुर ब्लॉक के ग्राम अरमरीकला में मवेशी तस्करी का एक मामला पकड़ा है। जिसमें दो लोग पकड़े गये। चार फरार हो गये। गुरुर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मवेशी तस्करी व पशु क्रूरता अधिनियम की धारा के तहत केस दर्ज किया है। कुछ लोग दोपहर के समय अरमरीकला 58 गौवंश को पैदल मारते हुये प्यासे पीटते , क्रुरता के साथ घसीटते हुये कत्लखाने ले जाने के लिए उडीसा ले जा रहे थे। मुखबीर से सूचना मिली तब स्थानिय पुलिस को सूचना दी गई और गौवंश को आरोपी सहित पकड़ा गया। आरोपी छ: लोग थे। जिसमें 4 लोग भाग गये व 2 आरोपी घटना स्थल पर पकड़े गये।

आरोपियों के नाम इस प्रकार है

1. श्रवण कुमार पिता दशरू राम उम्र 50 वर्ष ग्राम कोसमी थाना गुरूर जिला बालोद 2. नंदकिशोर साहू पिता भुनेश्वर साहू उम्र 24 वर्ष ग्राम अवरी थाना रानीतराई जिला दुर्ग , भागे हुए आरोपी के नाम इस प्रकार है 3. शैलेन्द्र पिता सोमनाथ साहू उम्र 38 वर्ष ग्राम अवरी थाना रानीतराई जिला दुर्ग 4. देवेन्द्र यादव पिता दरबारी यादव उम्र 50 वर्ष ग्राम अरमरीकला 5. दाऊराम सिन्हा पिता – ग्राम भानपुरी जिला कांकेर 6. झाडुराम पिता मानिकराम नेताम ग्राम डोमरपानी जिला कांकेर है , ये सभी आरोपी भुखें प्यासे मारते पीटते , रस्सी से गले को कस कर बांधकर घसीटते हुये गौधन कत्लखाने पैदल ले जा रहे थे , इसके पास किसी भी प्रकार के दस्तावेज नही थे ,गौवंश आयोग के नियमो का पालन नही किया जा रहा था , यह सभी गौधन कत्ल के उद्देश्य से उडीसा पैदल ले जाया जा रहा था।

इस तस्करी के मामले को पकड़ने में प्रिंस कसेर, ओमेश बिसेन,अनिल दौलतानी,अंकित दिवेदी,मनोज जंघेल,हर्ष ,भानु सिंह राजपूत, युवराज सहित अन्य लोगों की भूमिका रही।

You cannot copy content of this page