DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चंद मिनटों में कमरौद के तालाब में डूब गया चेन माउंटेन, फिर क्या हुआ देखे तस्वीर

जगन्नाथपुर/बालोद। ग्राम कमरौद में सोमवार को दोपहर 1:30 बजे एक चेन माउंटेन तालाब में डूब गया। देखते-देखते चंद मिनटों में यह घटना हो गई। इस घटना में चालक बाल-बाल बचा। जो गाड़ी के भीतर ही बैठा हुआ था। तुरंत गाड़ी से बाहर निकलकर तैरते हुए अपनी जान बचाया।जानकारी के मुताबिक उक्त चेन माउंटेन आशीष इंटरप्राइजेज की है। जिसका चालक चेन माउंटेन को तालाब में धोने के लिए आया हुआ था। इस दौरान देखते देखते धोखे से गाड़ी चलने लगी और गड्ढे में फंसते हुए तालाब के बीचोबीच उतर गई। बता दें कि अर्जुन्दा जगन्नाथ पुर सड़क निर्माण में इसी तालाब का मुरुम निकालकर खपाया गया था।

जिससे तालाब की गहराई भी बढ़ गई है। अब उसी तालाब में भरे हुए पानी में चेन माउंटेन डूब गई। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। गनीमत इस घटना में चालक की जान बच गई।

You cannot copy content of this page