दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय अधिवेशन का हुआ समापन
संजय साहू अंडा। दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ स्तरीय सम्मेलन ग्राम देवरी (ख) में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन के अंतिम दिवस रविवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रहे। उन्होंने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्लीवार समाज हर क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है और समाज को वर्तमान के साथ भविष्य पर भी विशेष ध्यान देना होगा।
अपने लंबे उद्बोधन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भविष्य को सुदृढ़ बनाने के लिए आज से ही योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना होगा। समाज में कुरीतियों को दूर करने के लिए बनाए जा रहे नियमों की उन्होंने सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस समाज में महिलाएं जागरूक हो जाती हैं, उस समाज का विकास कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने समाज की गतिविधियों और संगठनात्मक मजबूती की प्रशंसा करते हुए इसे अनुकरणीय बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के केंद्रीय अध्यक्ष योगेंद्र बेलचंदन ने की।
तृतीय दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत समाज के पुरोधाओं के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना से हुई। प्रारंभ में महिला समिति का आयोजन हुआ, जिसमें महिला समिति अध्यक्ष प्रीती देशमुख ने महिला समिति द्वारा किए जा रहे रचनात्मक कार्यों की जानकारी दी। सचिव पुष्पा पिपरिया ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया, जिसमें ओम देशमुख, रीना देशमुख, कुसुम देशमुख सहित अन्य शामिल रहीं।
समाज के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र बेलचंदन ने कहा कि आज समाज लगातार विकास कर रहा है। महिला समिति और युवा समिति की सक्रियता समाज के भविष्य को मजबूत बना रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को सशक्त बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। समाज के विकास के लिए बनाए गए नियमों का पालन आवश्यक है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में समाज की उपलब्धियों की भी सराहना की। समाज के महामंत्री ललित देशमुख ने समाज की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि समाज विकास के लिए सभी वर्गों से सुझाव लिए जा रहे हैं।
महिला समिति के कार्यक्रम में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, समाज के संरक्षक कालीशरण देशमुख, चंद्रिका देशमुख, उपाध्यक्ष केशव बंटी हरमुख, कोषाध्यक्ष दिलीप देशमुख, सलाहकार यशवंत दिल्लीवार, अध्यक्ष प्रीती देशमुख, सचिव पुष्पा पिपरिया, युवा समिति अध्यक्ष हेमंत देशमुख सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में युवा समिति द्वारा समाज की विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इसमें बारहवीं 2025 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले कुमारी प्रेमा देशमुख, पूर्वी देशमुख, मयंक देशमुख, सिद्धार्थ देशमुख, तूलिका देशमुख सहित अनेक छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। दसवीं 2025 के उत्कृष्ट विद्यार्थियों भूपेंद्र देशमुख, लक्ष्मी देशमुख, लीना देशमुख, सार्थक देशमुख, हर्षित देशमुख, कुमकुम देशमुख, युगांत देशमुख, द्रोण देशमुख, अभिनव देशमुख, कीर्तन देशमुख, धनिका देशमुख, जिज्ञासा देशमुख सहित अन्य विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
नीट चयनित 2025 में शिखर देशमुख, अंजली देशमुख, निशांत देशमुख, साक्षी देशमुख, यस्मी देशमुख का सम्मान किया गया। सीए चार्टर्ड अकाउंटेंट स्वप्निल गौतम, चुम्मन लाल वर्मा, यूपीएससी में चयनित धर्मेश देशमुख, पीएचडी में अंकित देशमुख एवं विकास दिल्लीवार, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी राजेंद्र देशमुख, पुरन देशमुख तथा लोक कला एवं साहित्य के क्षेत्र में माधव देशमुख को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट खेती के लिए गिरीश दिल्लीवार (फुंडा) को खेतीखार सम्मान, बिना पिपरिया (ग्राम कुंभली) को बारी-बखरी सम्मान तथा पुना पिता विजय बेलचंदन (ग्राम तिरगा) को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विमल गौतम, तेजराम देशमुख, भागवत देशमुख, भोजेंद्र देशमुख, नीरेश पिपरिया, सर्किल जंजगिरी अध्यक्ष अशोक भारदीय, सचिव कपिलदेव देशमुख, महेंद्र दिल्लीवार, रामरतन देशमुख, चिंतामणी देशमुख, ओंकारेश्वर हरमुख, ईश्वरी बाई देशमुख, भगवती देशमुख, श्याम देशमुख, झामिन देशमुख, केंवराबाई देशमुख, चंद्रकांता देशमुख, संतोष देशमुख, युवा अध्यक्ष तामेश्वर देशमुख, डोमेन्द्र कुमार देशमुख, विवेक गौतम, प्रदीप देशमुख, छत्रपाल देशमुख, सर्किल संरक्षक शेरसिंह देशमुख, सलाहकार राजेश देशमुख सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़
