DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लाटाबोड़ में कैंसर जागरूकता व निशुल्क मेडिकल कैम्प आयोजित, 200 ग्रामीणों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

बालोद। ग्राम लाटाबोड़ में जिला पंचायत सदस्य पूजा वैभव साहू के नेतृत्व में कैंसर जागरूकता एवं निशुल्क मेडिकल कैम्प का सफल आयोजन किया गया। माटी युवा कल्याण संगठन एवं उम्मीद हेल्थकेयर बालोद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेडिकल कैम्प में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

मेडिकल कैम्प में लगभग 200 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए समय-समय पर जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी गई।

इस दौरान निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ग्रामीणों को पौधों का वितरण भी किया गया। आयोजकों ने कहा कि स्वस्थ जीवन के साथ स्वच्छ और हरा-भरा पर्यावरण भी उतना ही आवश्यक है। पौधारोपण और पौधा वितरण के माध्यम से लोगों को पर्यावरण बचाने और हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

यह स्वास्थ्य शिविर माटी संगठन प्रमुख वैभव साहू के मार्गदर्शन एवं उम्मीद हॉस्पिटल के डॉ. प्रदीप साहू, डॉ. सूर्या एवं डॉ. अजय साहू के सहयोग से संचालित हुआ। चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों की जांच कर आवश्यक परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराईं।

कार्यक्रम में चंद्रेश हिरवानी (जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बालोद), रेडक्रॉस सोसाइटी चेयरमैन तोमन साहू, जिला पंचायत सदस्य पूजा वैभव साहू, विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा, राज्यपाल सम्मानित शिक्षक खेमन्त साहू, एनुका सार्वा, मितानिन ट्रेनर सुशीला साहू, तुकेश हिरवानी, विमलेश साहू, सविता अशोक कल्याणी, सरपंच तेजप्रकाश मंडावी, उपसरपंच फलेश्वरी साहू सहित पंचगण पन्नालाल ठाकुर, खिलेश्वरी साहू, टिकेश्वर साहू, अमनेश्वर साहू, डोमन साहू, फूलसिंग साहू, कोमल साहू, कन्हईराम बघेल, त्रिवेणी साहू, सरला साहू, दीपेश्वरी ठाकुर, समन कुमार साहू, प्रीतम साहू, यशवंत साहू, गोमती साहू, फागुराम साहू, रामेश्वर ठाकुर एवं समस्त ग्रामवासी लाटाबोड़ का विशेष सहयोग रहा।

आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती रहेंगी।

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें
9755235270
एडिटर इन चीफ दीपक यादव
डीबी डिजिटल मीडिया / डेली बालोद न्यूज़

You cannot copy content of this page