DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति ने चलाया 154वां स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान 🌱


सेल हाफ मैराथन के अवसर पर धावकों को किया गया जल व ग्लूकोज वितरण, मंदिर परिसरों में चला स्वच्छता अभियान

भिलाई/दुर्ग।
हरा-भरा, स्वच्छ धरा के उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ द्वारा लगातार 154वें सप्ताह स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान परम पूज्य गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख एवं संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

सेल हाफ मैराथन के अवसर पर भिलाई इस्पात मजदूर संघ के संयुक्त तत्वावधान में समिति द्वारा धावक प्रतिभागियों को पानी एवं ग्लूकोज पानी का वितरण किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इसके पश्चात स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति की टीम द्वारा शिव हनुमान मंदिर सेक्टर-07, सेक्टर-10 ए मार्केट दुर्गा शिव मंदिर एवं कपीश्वर धाम में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान आसपास उगी कंटीली झाड़ियों व खरपतवार की साफ-सफाई की गई।

मंदिर परिसरों के आसपास फैली झिल्ली, गुटखा पाउच, सूखे पत्तों को एकत्र कर निर्धारित स्थान पर डंप किया गया तथा आम नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

🗣️ स्वच्छता में ही ईश्वर का वास – नवनीत कुमार हरदेल

समिति के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने कहा कि जीवन काल में स्वच्छता को सभी को अपनाना चाहिए, क्योंकि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है।
उन्होंने कहा —
“स्वच्छ धरा पर चल, होगा हर समस्या हल।”

🗣️ समाज को प्रेरित कर रही समिति – सुधीर गढ़ेवाल

आजीवन सदस्य सुधीर गढ़ेवाल ने कहा कि समिति स्वयं स्वच्छता का पालन कर समाज को इसके लिए प्रेरित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने आसपास स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का कार्य करें और दूसरों को भी जागरूक करें।
नारा दिया गया —
“जागो और जगाओ, स्वच्छता अपनाओ।”

👥 इनकी रही विशेष सहभागिता

इस अभियान में संयुक्त रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल, संयुक्त सचिव सुरेंद्र साहू, चितरंजन दुर्गा देशमुख, रामगोपाल साहू, भानु सिंह साहू, महेंद्र यादव, कार्तिक राम चंद्राकर, सुधीर गढ़ेवाल, भागीरथी सिन्हा, दाऊलाल बघेल, बीएमएस महासचिव चिन्ना केशवलु, संतोष, संजय साकुरे, राजीव सिंह, घनश्याम साहू, प्रदीप पाल, बाबा पांडेय सहित आसपास के नागरिक उपस्थित रहे।


You cannot copy content of this page