DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला टाइल्स मिस्त्री कल्याण संघ बालोद का चुनाव सम्पन्न, डोमार साहू बने अध्यक्ष

बालोद। जिला टाइल्स मिस्त्री कल्याण संघ जिला बालोद का चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।

संघ के अध्यक्ष पद पर पाररास निवासी डोमार साहू को चुना गया है। वहीं उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी हरि प्रसाद (बालोद) को सौंपी गई है। सचिव पद पर हीरापुर निवासी यतिस साहू का चयन हुआ है, जबकि सहसचिव के रूप में पाररास के भूपेंद्र साहू को जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्ष पद पर पाररास निवासी महेश गोस्वामी को मनोनीत किया गया है।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टाइल्स मिस्त्री समाज के हितों की रक्षा, कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य किया जाएगा।

संघ के सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

You cannot copy content of this page